हमारे बारे में

आपका स्वागत है

‘शब्दयुग्म’ में आपका स्वागत अभिनंदन। यह आपके और हमारे शब्दों से बुनी एक दुनिया है।

यहाँ हम उन शब्दों को पढ़ेंगे, जो रचे बसे गए पर इस भागती दुनिया में सबके बीच होते हुए भी कहीं गुम हो गए, या उन्हें उन शब्दों के मायने नहीं मिल सके जिसके लिए उनकी रचना हुई। 

यह शब्दों का शहर, शब्दों का गाँव, या शब्दों की बगिया, आप किसी भी संज्ञा से याद रख सकते हैं। यहाँ सबसे महत्वपूर्ण आपके और हमारे शब्द हैं। शब्द हैं तो हम हैं, शब्द हैं तो यह दुनिया है।

हमारा उद्देश्य और प्रयास

‘शब्दयुग्म’ का उद्देश्य पूर्ण रूप से शब्दों की इस बगिया में तरह तरह के शब्दपुष्पों को लाना और उसकी महक को हर एक शब्द प्रेमी तक पहुँचाना है। ‘शब्दयुग्म’ का प्रयास मुख्यरूप से उन नए लेखकों के शब्दों को संचयित करना और उन्हें सहेजना है, जो इस तेज भागती दुनिया में पीछे छूट गए या छूट सकने की स्थिति में हैं।

‘शब्दयुग्म’ का सर्वप्रथम प्रयास, अपने पूर्वजों पुरोधाओं के शब्दों को इस बगिया में लाना और साथ ही वर्तमान समय के  लेखक, विचारक, शिक्षक के शब्दों को शामिल करना है।